छत्तीसगढ़देश

NITI Aayog Meeting :दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, विकसित भारत 2047 के रोडमैप पर हुई चर्चा

CM साय बैठक में हुए शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, राज्यों और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सुशासन को मजबूत बनाने के उपायों पर मंथन हुआ।

प्रधानमंत्री ने सहयोगात्मक संघवाद की भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए राज्यों की सक्रिय भागीदारी को विकसित भारत के लक्ष्य की कुंजी बताया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार जैसे मानव विकास के प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया।

इसके अलावा आधारभूत संरचना, निवेश, नवाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search