
रायपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh रायपुर प्रवास पर हैं और विभिन्न वर्गों से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों के साथ चर्चा करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा की।
बैठक में आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार, मेडिकल शिक्षा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने डॉक्टरों से सुझाव भी लिए और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और पेशेवर वर्गों तक पहुंचकर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।




