छत्तीसगढ़राजनीति

मानसून सत्र से पहले BJP विधायक दल की बैठक आज, CM हाउस में जुटेंगे सभी विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने विधायकों के साथ रणनीति तय करेगी। इसके लिए आज शाम 7 बजे नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में BJP विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार की रणनीति, सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और विपक्ष के संभावित सवालों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी ने अपने सभी विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ मंत्री और पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और समन्वित रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search