छत्तीसगढ़

Raipur Registry Office: रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय, अब 14 जगहों पर होगी जमीन की रजिस्ट्री

रायपुर – राजधानी में जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। शहर और आउटर क्षेत्रों में अब 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे। नए केंद्र शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 स्थानों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मौजूदा रजिस्ट्री कार्यालयों में बढ़ रही भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।

आउटर इलाकों में खोले जाएंगे नए रजिस्ट्री केंद्र

नए रजिस्ट्री कार्यालयों के लिए आउटर क्षेत्रों में भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित केंद्रों में टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार, बीरगांव और सिलतरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में रजिस्ट्री की सुविधा मिलने से आसपास रहने वाले लोगों को शहर के मुख्य कार्यालय तक जाने की जरूरत कम होगी।

रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्र

रायपुर में वर्तमान में रोजाना करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री होने की जानकारी है। बड़ी संख्या में रजिस्ट्री होने के कारण कार्यालयों में लोगों की भीड़ रहती है। नए कार्यालय खुलने के बाद रजिस्ट्री का काम अलग-अलग केंद्रों में बांटा जा सकेगा, जिससे लोगों को समय की बचत होगी।

डिजिटल सुविधाओं से आसान होगी रजिस्ट्री

नए रजिस्ट्री केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने से दस्तावेजों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका कम करने पर भी जोर रहेगा।

लोगों को क्या होगा फायदा?

नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलने से आउटर इलाकों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें जमीन की रजिस्ट्री के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके साथ ही मुख्य रजिस्ट्री कार्यालय में भीड़ कम होने से पूरी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकती है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search