छत्तीसगढ़

साय सरकार का बड़ा फैसला: स्कूली बच्चों को एक साथ मिलेंगे दो यूनिफॉर्म सेट, पहले दिन से दिखेगा एक समान लुक

रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्षों पुरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एक साथ स्कूल यूनिफॉर्म के दो-दो सेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 16 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र से लागू होगी।स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा मिशन के अनुसार 10 जून तक प्रदेश के सभी जिलों में दोनों सेट यूनिफॉर्म पहुंचाने की तैयारी पूरी की जा रही है। शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शाला प्रवेश उत्सव के दिन ही विद्यार्थियों को तैयार यूनिफॉर्म के दोनों सेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस वर्ष राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया है। इसके तहत नए सत्र के पहले ही दिन से विद्यार्थियों को एक समान और आकर्षक नई वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा।2,001 महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रोजगारसरकार ने यूनिफॉर्म निर्माण की जिम्मेदारी प्रदेश के 2,001 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला है।

संभागवार यूनिफॉर्म आपूर्ति की स्थिति

  • बस्तर संभाग में 8,16,692 यूनिफॉर्म की मांग के विरुद्ध 100 प्रतिशत आपूर्ति पूरी।
  • सरगुजा संभाग में 8,04,130 यूनिफॉर्म की शत-प्रतिशत सप्लाई पूरी।
  • बिलासपुर संभाग में 6,52,876 यूनिफॉर्म की मांग के अनुसार पूरी आपूर्ति।
  • दुर्ग संभाग में 10,17,697 यूनिफॉर्म की मांग है, जहां तेजी से निर्माण और वितरण का कार्य जारी है।

राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही सभी विद्यार्थियों को नई वर्दी उपलब्ध हो, जिससे स्कूलों में समानता, अनुशासन और उत्साह का वातावरण बन सके।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search